मनुष्य जीवन दुर्लभ क्यों है ?? Why is human life rare??

एक सच्ची कहानी जो आपको आपके जीवन की कीमत बताएगी, आज के बाद शायद आप बेकार की चीजो पर टाइम वेस्ट करना छोड़ दे

SPRITUALITY

𝗠𝗮𝗵𝗮𝗿𝗮𝗷 𝗝𝗶 @maharaaj_g twitter

1/31/20241 min read

मनुष्य जीवन दुर्लभ क्यों है ??

𝗠𝗮𝗵𝗮𝗿𝗮𝗷 𝗝𝗶

@maharaaj_g twitter handle

https://twitter.com/maharaaj_g/status/1752159405494477160

एक समय की बात है कबीर दास जी गंगा स्नान करके हरि भजन करते हुए जा रहे थे... वो एक गली में प्रवेश कर निकल रहे थे, गली बहुत बड़ी थी..

उनके आगे से रास्ते में कुछ माताएं जा रही थी.. उनमें से एक की शादी कही तय हुई होगी तो, उनके ससुराल वालो ने लड़की के लिए एक नथनी भेजी थी।

नथनी बड़ी ही सुंदर थी.. तो वो लड़की जिसके लिए नथनी आई थी वो अपनी सहेलियों को बार बार नथनी के बारे में बता रही थी.. कि नथनी ऐसी है.. वैसी है... ये ख़ास उन्होंने मेरे लिए भेजी है.. ये नथनी.. वो नथनी.. बार बार नथनी की बात बस।

कबीर जी भी उनके पीछे पीछे चल रहे थे और उनकी बात उनके कान में पड़ रही थी.. तभी कबीर जी उनके पास से निकले और कहा कि

नथनी दिनी यार ने, तो चिंतन बारम्बार,

नाक दिनी करतार ने, उनको दिया बिसार।

सोचो की यदि नाक ही ना होती तो नथनी कहाँ पहनती ? यही हमारे जीवन में भी हम करते हैं वस्तु का तो हमें ज्ञान रहता है। परंतु ठाकुर जी ने जो दुर्लभ मनुष्य देह भजन के लिए दी है उनका कोई भी आभार नही मानते।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः जय श्री हरि गोविंदा